फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   traffic

शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए लगी पीएसी, सड़क पर वाहन मिले तो कार्रवाई तय

Sun, 10 Jan 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
traffic
बाराबंकी। शहर में जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी को भी लगाया गया है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि कोई वाहन सड़क पर खड़ा मिले तो कार्रवाई की जाए। इससे अब ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जगी है। मुख्य बाजार में भी जाम न लगने पाए पुलिस इसके लिए भी पूरी तैयारी में लगी हुई है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से लोगों को तमाम प्रयास के बाद भी राहत नहीं मिल सकी है। हाल यह है कि डीएम आवास से लेकर देवा तिराहा, नाका सतरिख, पल्हरी चौराहा, रामनगर तिराहा, हैदरगढ़ मार्ग, रेलवे स्टेशन मार्ग, छाया चौराहा, धनोखर-घंटाघर ऐसे मार्ग है जहां पर सुबह से लेकर रात 10 बजे तक जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

जाम व अतिक्रमण के चलते लोगों का पैदल चलना दुश्वार रहता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए एसपी यमुना प्रसाद ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शहर में किसी भी सड़क पर कोई वाहन नहीं पार्क होगा। यदि कोई वाहन बेवजह खड़ा मिलता है तो उसके खिलाफ चालान, जुर्माना व सीज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने इसके लिए देवा तिराहा, नाका सतरिख आदि चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही कोतवाली के पुलिस कर्मियों व पीएसी के जवानों को ड्यूूटी पर लगाया है। टीएसआई संजय पांडेय ने बताया कि शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनी रहे इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग नियमों का पालन करें, बेवजह कार व बाइक सड़क पर न खड़ी करें जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो। यदि कोई वाहन चालक मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

ट्रैफिक सिग्नल लगने की भी जगी उम्मीद
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके इसके लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। इसके तहत नो एंट्री के समय कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। शहर के मुख्य चौराहे जहां जाम की समस्या रहती है वहां पर जेब्रा लाइन व ट्रैफिक सिग्नल भी लगवाएं जाएंगे। एसपी ने बताया कि बेहतर ट्रैफिक इंतजाम के लिए शहर के लोगों का सहयोग लिया जाएगा। कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि नियमों का पालन करें जिससे शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था का संचालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed