फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   traders outrage at acts of theft

चोरी की वारदातों से सराफा व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 07 Nov 2015 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिले में इन दिनों सराफा व्यापारी चोरों के निशाने पर हैं। बीते दिनों विभिन्न थानाक्षेत्रों में कई सराफा व्यापारियों की दुकानों से लाखों की चोरी हो चुकी हैं। इन सभी मामलों में पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर सकी है। इसके चलते सराफा व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


शनिवार को व्यापारियों ने बैठक कर कहा कि यदि जल्द ही वारदातों का खुलासा नहीं होता है तो प्रदर्शन किया जाएगा। सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने शनिवार को शहर में घंटाघर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोहम्मदपुर खाला, कोठी व शहर कोतवाली समेत कई जगहों पर सराफा की दुुकानों में लाखों की चोरी हो चुकी है। इन सभी मामलों में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन


कहा कि यदि पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर चोरी पर अंकुश नहीं लगाया तो व्यापारी शांत नहीं बैठेंगे। इस मौके पर अनिल रस्तोगी, श्यामजी गुप्ता, संदीप बाथम, राजू वर्मा, संतोष सोनी, नीरज सोनी, विकास गुप्ता, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed