{"_id":"58727e194f1c1b5e2aba826f","slug":"tractor-trolley-upturned-during-the-mining-worker-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर थाना क्षेत्र में घाघरा की तलहटी में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को खनन कार्य में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मजदूर का शव एक स्कूल के पास डालकर भाग निकले। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना रामनगर क्षेत्र में सिसोड़ा मोड़ के पास रविवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें दबकर यहां के ही निवासी रंगबिहारी शुक्ला(36) पुत्र शंकर शुक्ला निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंगबिहारी मिट्टी के खनन का कार्य करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली में मजदूरी का कार्य करते थे। ट्रॉली-ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत के बाद उसके साथ रहे लोग शव छोड़कर भाग निकले। देर रात जब पुलिस को इस बात का पता लगा तो मौके पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की पत्नी अनीता शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति खुर्दा सिसौड़ा गांव के देशराज की ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू भरने गए थे। सुबह जानकारी मिली की उनका शव स्कूल के पास पड़ा है। एसओ धर्मेद्र कुमार शाही ने बताया कि देशराज व उनके भाई ट्रैक्टर चालक हंसराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
आखिर किसके शह पर हो रहा था खनन
रामनगर इलाके में अवैध खनन से भले ही एक युवक को अपनी जान गवांनी पड़ी हो लेकिन यह खनन किसके शह पर हो रहा था यह बताने वाला कोई नहीं है। अधिकारियों की मानें तो पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है उनके पास खनन का लाइसेंस नहीं है और इसे अवैध खनन माना जा रहा है। लेकिन इस खनन के पीछे मुख्य आरोपी कौन है उसका चेहरा अभी तक सामने नहीं आ सका है। यदि पुलिस व प्रशासन ने सही से काम किया तभी इस कार्य में लगे लोगों पर कार्रवाई संभव है।
एसडीएम से तलब की रिपोर्ट
रामनगर इलाके में अवैध खनन में एक युवक की मौत मामले में एसडीएम से रिपोर्ट तलब की गई है। वहां जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है उनके पास खनन का लाइसेंस नहीं है यह खनन कार्य अवैध तरीके से हो रहा था । इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -अनिल कुमार सिंह, एडीएम।