फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tractor-trolley overturned after collision with DCM, two people died

Barabanki Accident: डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, धान की बोरियों के नीचे दब गए छह लोग, दो की मौत

Tue, 14 Oct 2025 11:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:28 PM IST
सार

सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगत राम कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और डीसीएम को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।

विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after collision with DCM, two people died
Barabanki Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर फतेहपुर मार्ग पर इब्राहिमपुर गांव के पास मंगलवार देर शाम धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को सामने से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर घायल है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रायपुर  गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सूरज यादव (24), लधपुरवा के जैसू (35), सेवढ़ा निवासी कल्लू (36), रायपुर के ही, देशराज यादव (30) सराय के कमलेश (35) धन लड़ने के लिए शाम को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव आए थे। वापस जाने में गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में ठोकर मार दी, जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और उस पर लदी धान की बोरियों के नीचे सभी लोग दब गए। चीख-पुकार के दौरान सड़क जाम हो गई। 
विज्ञापन


हिम्मत करके कुछ ग्रामीणों ने तत्काल धान की बोरियां हटाकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने देशराज यादव और कल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि जैसू और कमलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों कोप्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगत राम कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और डीसीएम को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। डीसीएम छोड़ चालक भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। सीओ ने बताया कि यातायात बहाल कर दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed