फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Topper Anshika became in-charge of Mission Shakti Center

Barabanki News: टॉपर अंशिका बनीं मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी

Wed, 08 Apr 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 08 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Topper Anshika became in-charge of Mission Shakti Center
बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को न सिर्फ सम्मानित किया गया, बल्कि उन्हें जिम्मेदारी का अनुभव भी कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 12 व 10 की टॉपर छात्राओं अंशिका तिवारी और असना फातिमा को पुलिस कार्यप्रणाली, मिशन शक्ति केंद्र के दायित्वों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अंशिका तिवारी को प्रतीकात्मक रूप से मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया, जिससे उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझा।
विज्ञापन

शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने ई रिक्शा चालक गुड़िया को सम्मानित किया। गुड़िया की संघर्षपूर्ण यात्रा और आत्मनिर्भरता को एक मिसाल बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक किरण देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी और प्रीतु यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed