फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Toll free will be 105 km Outer Ring Road

टोल फ्री होगी 105 किमी. आउटर रिंगरोड

Mon, 22 Jan 2018 11:52 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Mon, 22 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Toll free will be 105 km Outer Ring Road
बाराबंकी में सोमवार को जमुवासी गांव के पास बन रही रिंग रोड का निरीक्षण करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
105 किमी लंबी आउटर रिंगरोड सरकारी खर्च पर बनाई जाएगी। इस आठ लेन की सड़क पर टोल नहीं लगेगा। ऐसा सड़क बनाने के लिए वित्तीय मॉडल में हुए बदलाव की वजह से होगा। सोमवार को आउटर रिंगरोड का काम देखने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ से सांसद cccc को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक पी. शिवशंकर ने बताया कि एनएचएआई को 94 किमी लंबी आउटर रिंगरोड बनानी है। इस पर आने वाले 5,214 करोड़ रुपये के खर्च को पहले हाइब्रिड एनुअटी मॉडल पर किया जाना था। इसमें 40 प्रतिशत खर्च सरकार और शेष विकासकर्ता को उठाना पड़ता।
विज्ञापन


बजट को सरकार किश्तों में तयशुदा समय में चुकाती। इसके लिए टोल लगाने की जरूरत पड़ती। लेकिन अब इस आउटर रिंगरोड को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मॉडल में पूरा पैसा सरकार खर्च करेगी। काम टेंडरों के जरिये कांट्रेक्टर्स से कराया जाएगा। वहीं, अपने 11 किमी लंबे सेक्शन को पीडब्ल्यूडी पहले ही प्रदेश सरकार से मिले बजट से बना रहा है। इस पर करीब 388 करोड़ रुपये यूपी सरकार खर्च कर रही है।

अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि अब साफ हो गया है कि आउटर रिंगरोड पर यात्रा करने के लिए कोई भी टोल नहीं लगेगा। लखनऊ और बाराबंकी के लोगों को फायदा देने के लिए बन रहा आउटर रिंगरोड पूरी तरह यात्रा के लिए मुफ्त रहेगा।

‘बाराबंकी से मंत्रिमंडल में भागीदारी मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार’ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बाराबंकी जिले से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में भागीदारी न होने के सवाल पर कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। यहां तो सारे विकास कार्य बिना मंत्री के ही हो रहे हैं।

प्रदेश की योगी सरकार पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि वह जनता की कसौटी पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। प्रदेश का विकास गति ले रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ताकत बढ़ी है। विदेशों की धारणा बदल चुकी है। पड़ोसी देश गड़बड़ करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा, और यह हो भी रहा है।

श्री सिंह आउटर रिंग रोड का निरीक्षण करने के बाद माती में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को कोई सलाह देने की जरूरत नहीं है। योगी जी पूरे परिश्रम और मनोयोग से काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कहा कि विषम परिस्थितियों में भी भारत का मस्तक झुकने नहीं देंगे।

सीज फायर के सवाल पर बोले इधर क्या हो रहा है यह भी पता कर लो। कई अन्य सवालों पर गृहमंत्री बोले कि आज सिर्फ विकास और रिंग रोड से मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की जाए। बाराबंकी-लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाने के सवाल पर कहा कि मैं किसी चीज का कमिटमेंट नहीं, कोशिश करता हूं।


चुनाव से पहले रिंग रोड बनाने की कमिटमेंट नहीं किया था, लेकिन आज यह बनकर तैयार हो रहा है। बाराबंकी के विकास के लिए जो कुछ संभव होगा कोशिश की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक, ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद प्रियंका रावत, विधायक शरद अवस्थी व बैजनाथ रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, लखनऊ जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, बाराबंकी व लखनऊ जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, कौशल राज शर्मा, एसपी अनिल कुमार सिंह, भिखारी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed