{"_id":"61e86afe9fd8da3bae677db6","slug":"toilet-barabanki-news-lko6142077188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के नाम पर प्रधान ने हड़पे 2.52 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के नाम पर प्रधान ने हड़पे 2.52 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिना निर्माण के ही चेक के जरिए 2.52 लाख रुपये प्रधान ने हड़प लिए। इस बात का खुलासा जन सूचना अधिकार के तहत लाभार्थियों की सूची मिलने के बाद हुआ। इस सूची में 21 ऐसे लाभार्थी मिले जिनके प्रसाधन तो नहीं बने। मगर, उनके नाम से चेक के जरिए भुगतान जरूर कर दिया गया।
इस बात से आक्रोशित सिरौलीगौसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसा द्वितीय के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए प्रसाधनों में वर्ष 2017 से 2021 के बीच बड़ा घोटाला किया गया। इसको लेकर पवन कुमार ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत लाभार्थियों की सूची मांगी गई।
इसके बाद लाभार्थियों की सूची मिली तो उसमें 21 लोगों के ऐसे नाम सामने आए हैं। जिनके यहां प्रसाधन बने ही नहीं और उनके नाम चेक से पैसा निकाल लिया गया। जिसमें कल्लू, शिव प्रसाद, श्यामलाल व तेज सिंह के नाम से अलग-अलग आईडी के तहत दो-दो बार राशि निकाली गई है। जबकि लखराज, कौशल किशोर, राजकमल, सतीश एवं सत्येंद्र सहित 21 नाम ऐसे सामने आए हैं जिनके नाम पर यह राशि निकाली गई। (संवाद)