फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Today voting for 2371 candidates

2371 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 04 Dec 2015 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के लिए शनिवार को हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर में वोट डाले जाएंगे। प्रधान के 234 पदों के लिए 1505 और ग्राम सदस्य के 1359 पदों के लिए 866 दावेदार चुनाव मैदान में है। सदस्य पद के 1551 प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन पहले ही हो चुका है। शेष 2371 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला यहां के 4 लाख 40 हजार मतदाता करेंगे। इसके लिए तीनों ब्लॉकों से 678 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। वहीं जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ तीनों ब्लॉकों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मतदान कार्मिकों का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को तीनों ब्लॉकों से 678 पोलिंग पार्टियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ब्लॉकों से रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के साथ तीनों ब्लॉकों का भ्रमण करते हुए कर्मचारियों को उत्साहवर्धन भी किया। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से कहा कि निष्पक्ष होकर मतदान कराएं किसी से डरनने या फिर किसी के दबाव में आकर कार्य करने की जरूरत नहीं है। कर्मचारियों को कहीं दिक्कत आती है तो वह सीधे अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर अपनी समस्या बता सकते हैं। प्रशासन कर्मचारियों के साथ खड़ा दिखाई देगा। कर्मचारियों के सम्मान से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा और उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed