फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Today, even small vehicles may be banned

Barabanki News: आज छोटे वाहनों पर भी लग सकता है प्रतिबंध

Mon, 04 Aug 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 04 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Today, even small vehicles may be banned
रामनगर तिराहे पर डायवर्जन कराते टीएसआई रामजतन यादव। 
बाराबंकी। सावन के चौथे सोमवार पर रामनगर क्षेत्र स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर की ओर जाने वाले बाराबंकी-बहराइच और लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। दोनों हाईवे पर केवल छोटे चार पहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को भीड़ बढ़ी तो बहराइच हाईवे पर छोटे वाहनों पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसलिए अगर बहराइच, बलरामपुर या गोंडा की ओर जा रहे हैं तो यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन

सावन के हर सोमवार की तरह इस सोमवार के लिए भी पुलिस-प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन की योजना पहले से ही तैयार कर रखी है। रामनगर क्षेत्र में स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालु मुख्य रूप से बहराइच हाईवे का ही उपयोग कर रहे हैं, जिसे देखते हुए रविवार को ही बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भारी वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रामनगर तिराहे पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने भारी मालवाहक वाहनों को रोककर वापस भेजा। बसों को भी इस मार्ग से प्रतिबंधित कर दिया गया। वहीं, अयोध्या में सावन के अवसर पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पहले से ही नौ अगस्त तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने बताया कि रविवार को दोनों हाईवे पर पूरे दिन भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रही। यदि सोमवार को भीड़ और बढ़ी तो बहराइच हाईवे पर छोटे चार पहिया वाहनों की एंट्री भी बंद की जा सकती है। यह प्रतिबंध बहराइच से बाराबंकी की ओर आने वाले मार्ग पर भी प्रभावी रहेगा।
बहराइच, बलरामपुर और गोंडा की ओर जाने वाले वाहनों को रेउसा और सीतापुर होते हुए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed