{"_id":"694eedf1fb6c2176b80a44f4","slug":"tissue-culture-lab-will-be-developed-on-31-acres-of-land-barabanki-news-c-315-1-brp1006-154887-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 31 एकड़ जमीन पर विकसित होगी टिश्यू कल्चर लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 31 एकड़ जमीन पर विकसित होगी टिश्यू कल्चर लैब
Sat, 27 Dec 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के साथ ही प्रदेश में केले की खेती को आधुनिक तकनीक से एक नए मुकाम तक पहुंचाने की कवायद शुरू हुई है। इसके तहत दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के मालिनपुर में हाईटेक टिश्यू कल्चर लैब की स्थापना के लिए कृषि विभाग की 31 एकड़ भूमि भारतीय बीज सहकारी संघ लिमिटेड को 30 वर्षों की लीज पर दी गई है। लीज अवधि को आगे बढ़ाने का प्रावधान भी रखा गया है। इस भूमि के एवज में भारतीय बीज सहकारी संघ की ओर से कृषि विभाग को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा की पहल पर धरातल पर उतरी है। 12 दिसंबर को दौलतपुर में प्रगतिशील किसान पद्म रामसरन वर्मा के यहां आयोजित किसान पाठशाला के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बाराबंकी में केले की टिश्यू कल्चर लैब स्थापित करने की घोषणा की गई थी। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के मालिनपुर स्थित कृषि फार्म की 31 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा, जिसे मंजूरी मिल गई है।
महज 12 दिनों में इस आशय का शासनादेश भी जारी कर भूमि लीज की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासनादेश के अनुसार राजकीय कृषि फार्म मालिनपुर की यह भूमि टिश्यू कल्चर लैब सुविधा की स्थापना तथा प्रस्तावित बीज उत्पादन, संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधियों के लिए दी गई है। लीज संबंधी दस्तावेज जिला कृषि अधिकारी और भारतीय बीज सहकारी संघ के संयुक्त हस्ताक्षर से कराए जाएंगे।
विज्ञापन
होगा उन्नत और रोगमुक्त पौधों का उत्पादन
अधिकारियों का मानना है कि आगामी छह महीनों के भीतर यहां केले के उन्नत और रोगमुक्त पौधों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इससे न केवल बाराबंकी बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों को गुणवत्तापूर्ण केले की पौध उपलब्ध हो सकेगी।
फोटो- 16
घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन
यह परियोजना दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। मालिनपुर स्थित टिश्यू कल्चर लैब में तैयार होने वाले केले के पौधे पूरे प्रदेश में सप्लाई किए जाएंगे। जिससे किसानों की लागत घटने के साथ ही उत्पादन बढ़ने से उन्हें बेहतर फायदा भी होगा। इस लैब के क्रियाशील होने के बाद केले की खेती में एक नई क्रांति आएगी।
सतीशचंद्र शर्मा, खाद्य एवं रसद आपूर्ति राज्य मंत्री