{"_id":"65455102057c4a85040d6192","slug":"tiger-sporting-and-vishwakarma-football-club-won-the-match-barabanki-news-c-315-1-brp1005-7435-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टाइगर स्पोर्टिंग व विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टाइगर स्पोर्टिंग व विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब ने जीता मुकाबला
Sat, 04 Nov 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को ओपन पुरुष फुटबॉल लीग में दो मैच खेले गए, जिसमें टाइगर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब हैदरगढ़ और विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला टाइगर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब हैदरगढ़ और जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट के मध्य खेला गया। पहला हाॅफ शुरू होते ही टाइगर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब हैदरगढ़ के खिलाडि़यों ने सूझबूझ से मैच खेलना शुरू किया। खेल के दौरान टाइगर स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी विशाल ने खेल के 13वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे किया। दूसरा हाॅफ भी काफी संघर्षपूर्ण रहा। दोनों ही टीमों के स्ट्राइकर खिलाड़ी गोल करने का प्रयास करते रहे। टाइगर स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी ने विपक्षी टीम की रक्षापंथी को भेदकर एक गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली। खेल के अंतिम समय में टाइगर स्पोर्टिंग क्लब के खिलाडि़यों ने पेनाल्टी किक मिलने पर गोल कर टीम को 3-0 से विजय दिलाई।
दूसरा मुकाबला विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब और कालिंदी फुटबॉल क्लब कुर्सी के बीच खेला गया। मैच का पहला हाॅफ शुरू होते ही विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और खेल के 9वें, 11वें, 22वे, 28वें मिनट में महफूज, मकरधन गुप्ता, महफूज, अनस अहमद न एक-एक गोल कर अपनी टीम को 4-0 से आगे किया। दूसरा हाॅफ शुरू होते ही कालिंदी फुटबॉल क्लब के खिलाडि़यों ने विपक्षी टीम पर गोल करने के कई आक्रामक प्रयास किए गए, परंतु सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
एक बार पुनः विश्वकर्मा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने खेल के 27वें, 31वें, 38वें, 40वें और 45वें मिनट में महफूज, अमित सिंह, मकरधन गुप्ता, ऋषि राज, महफूज ने एक-एक गोल कर टीम को 9-0 से विजयी दिलाई। इस मौके पर फुटबॉल संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, राकेश वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेश चंद्र यादव, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।