फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three people trampled by truck, killed one, two trauma Referee

तीन कांवरियों को ट्रक ने रौंदा एक की मौत, दो ट्रॉमा रेफर

Mon, 20 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 20 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three people trampled by truck, killed one, two trauma Referee
कानपुर से कांवर लेकर महादेवा जा रहे तीन कांवरियों को रविवार की भोर एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक कांवरिये की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कानपुर के बिठूर से कांवर लेकर लोधेश्वर महादेवा के लिए कांवर लेकर तीन साथियों की टोली शनिवार की सुबह निकली थी। रविवार की भोर करीब 3 बजे तीनों कांवर लेकर पैदल शहर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन मोड़ पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने तीनों को रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे में मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलियापुर निवासी जगत सिंह (27) पुत्र नेकराम  की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी महेंद्र सिंह (35) पुत्र महावीर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रहीमपुर व रूप नरायण (23) पुत्र राजेश कुमार निवासी जलियापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस घायलों को उठाने लगी। इसी बीच कांवरिए एंबुलेंस में तोड़-फोड़ करने की कोशिश की। ईएमटी नागेंद्र प्रजापति व चालक कमला कांत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवरियों को शांत कराने के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।


जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सुबह जिला अस्पताल की मर्चुरी पहुंचे मृतक के पिता नेकराम व परिवारीजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए लेकर लखनऊ चले गए।

कोतवाल बीपी सिंह ने बताया कि शव को उसके परिवारीजन लिखा-पढ़ी पूरी कर लखनऊ लेकर चले गए। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed