{"_id":"698771452862bfb0a2037c46","slug":"three-people-including-a-teacher-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-158323-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में शिक्षक के साथ तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में शिक्षक के साथ तीन लोगों की मौत
Sat, 07 Feb 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। तीन सडकि हादसों में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने शवों काे पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। रोते-बिलखते परिजन देर रात तक वहां मौजूद रहे।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी अरुण कुमार (30) अपने साथी सौरभ कुमार (28) के साथ गृह प्रवेश के कार्यक्रम में बाराबंकी जा रहे थे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर उधौली गांव के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में अरुण कुमार की मौत हो गई, जबकि साैरभ घायल हैं। वहीं, सफदरगंज के ही पल्हरी गांव निवासी शिव प्रसाद यादव (47) पूरे डलई ब्लॉक में सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की खरीदारी के सिलसिले में शनिवार शाम बाइक से निकले और लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज के निकट पशु बाजार अज्ञात कार की टक्कर से घायल हुए। पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां मौत हो गई। उधर, असंद्रा थाना क्षेत्र के अहिरनपुर गांव निवासी उमाशंकर (35) बाइक से सब्जी खरीदकर घर जा रहे थे। सिद्धौर मार्ग पर तोरईगांव के पास बाइक खंभे में टकराई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई।
............................
बाइक सवार गंभीर, रेफर
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी आशीष सिंह बाइक से भिटरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान टडियां गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए उनको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।