{"_id":"635440c90cc74f2d63441368","slug":"three-of-scrub-typhus-14-of-dengue-patients-found-barabanki-news-lko65408948","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रब टायफस के तीन, डेंगू के 14 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रब टायफस के तीन, डेंगू के 14 मरीज मिले
विज्ञापन
बाराबंकी। स्क्रब टायफस और डेंगू के मिल रहे मरीजों ने विभाग की नींद उड़ा रखी है। तमाम प्रयासों के बाद भी विभाग रोगों पर रोक नहीं लगा पा रहा है। शनिवार को जिले में स्क्रब टायफस के तीन और डेंगू के 14 नए मरीज पाए गए हैं। रोग की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने इन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
जिले में स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को रामसनेहीघाट में एक और जाटा बरौली के दो मरीज पाए गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए परिजनों ने निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा डेंगू रोग की पुष्टि होने के बाद देवकलिया, खजुरिहा और उस्मानपुर कोठी में पीड़ित पाए गए मरीजों को उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सिरौलीगौसपुर, रामपुर कटरा, त्रिवेदीगंज के रौनी, ददरियाबाद के मोहल्ला बरवारी और कुसफर में एक-एक समेत जिले भर में कुल 14 डेंगू की मरीज पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि के बाद परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही हैं लोगों को रोगों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
तेज बुखार से 13 पीड़ित
बड्डूपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम बकरापुर में बुखार से 13 लोग पीड़ित हैं। परिजनों ने बताया कि आदित्य, आर्यन, पुष्पा, रामू यादव की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जबकि अभिजीत, शानू, आशिफ, इस्तियाक, देशराज, मुकेश, हेमा, अंकेश, उर्मिला तेज बुखार से पीड़ित हैं। परिजनों ने बताया कि पीड़ितों में डेंगू जैसे लक्षणों प्रतीत हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बड्डुपूर के प्रभारी डॉ. अर्जुन ने बताया कि मामला जानकारी में है टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।