फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three more deaths from dengue

डेंगू से तीन और मौतें

Mon, 05 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 05 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three more deaths from dengue
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डेंगू से तीन मरीजों की और मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग एक ओर कमर कसने की बात कह रहा है वहीं आए दिन इसकी चपेट में आकर मौत होने से हकीकत सामने आ रही है। अब तक आठ मौतें हो चुकी हैं वहीं भारी संख्या में डेंगू पीड़ितों का उपचार निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


विकास खंड हरख क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों में मरीजों की डेंगू की चपेट में आकर बीती रात मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम बड़ालाल पुर निवासी राम मनोहर (52) की चार दिन पूर्व बुखार की चपेट में आने से तबीयत खराब हो गई, जिसे परिवारीजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। राम मनोहर ने रविवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं महमदपुर निवासी नलकाऊ पुत्र चंदर को तेज बुखार होने के बाद परिवारीजन सोमवार की सुबह जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ननकऊ की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि ब्लड टेस्ट कराया गया था जिसमें डेंगू की पुष्टि होने पर आननफानन उपचार के लिए ले जा रहे थे कि मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सहेलिया निवासी रघुनाथ यादव (35) पुत्र भागीरथ यादव पांच दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। जिन्हें तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल से लखनऊ के निजी अस्पताल को रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार दोपहर मरीज की मौत हो गई। अब तक की जिले में यह डेंगू से आठवीं मौत है। 


सिद्धौर व सतरिख में डेंगू से मौत की जानकारी मिलते ही संबंधित सीएचसी प्रभारियों को जांच के लिए भेजा जाएगा। और उन गांवों के ऐसे मरीज जिनको कई दिनों से बुखार आ रहा है। उनकी जांच कराकर दवाएं वितरण कराई जाएगी। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed