फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three killed in road accidents, bank manager critical

Barabanki News: सड़क हादसों में तीन की मौत, बैंक मैनेजर गंभीर

Wed, 24 Sep 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, bank manager critical
बाराबंकी। जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला, युवक व चालक की मौत हो गई जबकि बैंक मैनेजर का इलाज गंभीर हालत में चल रहा है। हादसों के कारण हाईवे पर यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू बनाया। सूचना से तीनों मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र में कुर्सी मार्ग पर खेवली के निकट मंगलवार सुबह दो बाइकों में आमने सामने हुई भिड़ंत में खेवली गांव निवासी युवक आदिल (20) की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट न पहनने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, वहीं दूसरी बाइक चला रहे लखनऊ निवासी अनुराग (35) घायल हो गए।
विज्ञापन

अनुराग आर्यावर्त ग्रामीण बैंक पीड़ के मैनेजर हैं। हादसे के समय वह बैंक जा रहे थे। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक आदिल हेयर कटिंग सैलून चलाकर पांच बहनों के परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी राजकुमारी (30) दो दिन पूर्व अपने मायके सफदरगंज के परसा गांव में भाई के गौने मे शामिल होने के लिए आई थी। मंगलवार को राजकुमारी बाजार में चूड़ी व अन्य सामान खरीदकर अपने गांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पैदल जा रही थी। इस दौरान लखनऊ की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे मौकेे पर ही राजकुमारी की मौत हो गई। मृतका के तीन बेटियां व एक बेटा है। चालक मौकेे से ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

तीसरा हादसा मंगलवार भोर को लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर रनापुर गांव के पास हुआ। यहां पिकअप का पहिया बदल रहे चालक को पीछे से आ रहे वाहन ने रौंद दिया। इससे पिकअप चालक मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के जोशी टोला थाना नाका हिंडोला निवासी हर्ष जोशी उर्फ अजीत (42) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed