{"_id":"6152113f8ebc3e0548592260","slug":"three-including-two-women-died-in-road-accidents-barabanki-news-lko5975274115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मसौली थाना क्षेत्र में चौपुला के पास सोमवार की सुबह बाइक से जा रहे रामकुमार मौर्या (55) निवासी रानेमऊ थाना टिकैतनगर व इनके साथ रही गांव की ही रहने वाली सावित्री (45) पत्नी बहराइची को किसी ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को स्थानीय पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया है। जबकि हादसा करने वाले ट्रक का पता नहीं लग सका है।
वहीं कोठी थाना क्षेत्र के झबियापुर निवासी रेशमा बानो (35) पत्नी अनीश अपने मायके असंद्रा थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव से अपने भाई पुत्तन के साथ बाइक से सिद्धौर सीएचसी पर दवा लेने जा रही थी। तभी सिद्धौर मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय मोड़ के पास सोमवार सुबह सामने से अचानक ई-रिक्शा आ जाने से बाइक डिसबैलेंस हो गई। जिससे बाइक पर बैठी रेशमा बानो सड़क पर जा गिरी और सामने से आ रहा डंपर का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि डंपर को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।