{"_id":"69349551f93ed359e20205c9","slug":"three-get-life-imprisonment-for-murder-of-rae-bareli-youth-barabanki-news-c-315-1-brp1006-153450-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रायबरेली के युवक की हत्या में तीन को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रायबरेली के युवक की हत्या में तीन को आजीवन कारावास
Sun, 07 Dec 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रुपए देने के बहाने बुलाकर की गई हत्या की एक मामले में अदालत ने तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास कैद की सजा सुनाई। प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 22 मई 2020 को जिला रायबरेली के थाना शिवगढ़ के बहुदा कला गांव निवासी वेद प्रकाश अपने घर में रात में खाना खा रहे थे। इस दौरान किसी का फोन आने पर खाना छोड़कर बाइक से जाने लगे। पत्नी रोशनी के पूछने पर बताया कि गांव के ही दिलीप रावत ने चौराहे पर पैसा लेने के लिए बुलाया है। वेद प्रकाश जब चौराहे पर पहुंचे तो वहां गांव के दिलीप रावत, अमन वर्मा व ग्राम गुलरिहा थाना नगराम जनपद लखनऊ निवासी सुमित मिले। तीनों लोग वेद प्रकाश को बाराबंकी के थाना लोनीकटरा के देवीदासपुर ले गए और वहां हथौड़े से व गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। शव नाले में फेंक दिया। दूसरे दिन वेद प्रकाश का शव पाया गया। गांव के ही राजेश वर्मा व पवन वर्मा ने बताया कि उन्होंने अभियुक्तों को वेद प्रकाश के साथ बहुदा कला चौराहे के पास देखा था। मृतक की पत्नी रोशनी ने थाना लोनी कटरा में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से आलाकत्ल तमंचा व हथौड़ा बरामद किया था। न्यायालय में सुनवाई के दौरान मामले के तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए अपर सत्र न्यायाधीश परशुराम ने अभियुक्त दिलीप रावत, अमन वर्मा व सुमित को हत्या के आरोप में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व 25-25 हजार रुपए जुर्माना भुगतने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अमन वर्मा को आर्म्स एक्ट में भी दो हजार रुपए जुर्माना देना होगा।