फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three died in road accident

हाईवे वाहनों की भिड़ंत, तीन की मौत, चार घायल

Thu, 03 Nov 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident
बाराबंकी। हाइवे पर तेज रफ्तार ने महिला समेत तीन लोगों की जान ले ली जबकि चार लोग घायल हो गए। मसौली, शहर कोतवाली व रामसनेहीघाट में वाहनों के टकराने से यह हादसे हुए। इसे लेकर बुधवार को जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

पहली घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा चौराहे के निकट बुधवार सुबह हुई। अयोध्या जिले में लाइफलाइन अस्पताल के निकट रहने वाले रामकृष्ण पांडेय की पत्नी नीलम पांडेय (52), पुत्री मीमांसा (22) व पुत्र आदित्य पांडेय (19) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। कार दीपक चला रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर दादरा चौराहे के पास कार से आगे चल रहे ट्रक में अचानक ब्रेक लगी तो तेज रफ्तार कार ट्रक में टकराकर पलट गई। सूचना पाकर पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नीलम की मौत हो गई। बाकी तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर बड़ेल के पास हुई। मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर में एक कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दरामनगर गांव निवासी मजदूर सुनील कुमार (45) की मौत हो गई। मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर व ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए।
तीसरी घटना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर ही निबहा गांव के पास मंगलवार को हुई। तेज रफ्तार मालवाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसनेहीघाट के ही पूरे मिश्र मजरे सनौली गांव निवासी किसान लल्लू (68) और रामदयाल (55) घायल हो गए। देर रात लल्लू की जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि रामदयाल को लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। शहर कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
खुली थी हेलमेट की बेल्ट, हादसे में युवक की मौत
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल है। युवक हेलमेट लगाए था मगर उसने हेलमेट की बेल्ट नहीं बांधी थी। इसलिए टक्कर लगते ही हेलमेट दूर जा गिरा। सिर में लगी चोट मौत का कारण बनी।
बुधवार शाम को रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भदावर गांव निवासी राजकुमार (22) अपने गांव के आशीष कुमार के साथ बाइक से अयोध्या से वापस घर जा रहा था। इस दौरान रायबरेली मार्ग पर नैनखेरा गांव के पास ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए।

सीएचसी हैदरगढ़ में चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि युवक ने हेलमेट की बेल्ट नहीं बांधी थी। इससे सिर में चोट लगने से ही मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed