{"_id":"68d06310d7e0b040070d9784","slug":"three-criminals-who-stole-mobile-phones-by-giving-fake-orders-were-caught-barabanki-news-c-315-1-brp1006-148139-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फर्जी ऑर्डर दे मोबाइल फोन लूटने वाले तीन शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फर्जी ऑर्डर दे मोबाइल फोन लूटने वाले तीन शातिर दबोचे
Mon, 22 Sep 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। चार दिन पहले कुर्सी थाना क्षेत्र में सीतापुर के सेल्समैन से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट के 71 मोबाइल फोन बरामद किए। शातिरों ने फर्जी ऑर्डर देकर वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को पुलिस लाइन में एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी।
एएसपी के अनुसार 17 सितंबर की देर शाम सीतापुर के महमूदाबाद के सेल्समैन प्रमोद कुमार बाइक से मोबाइल फोन से भरा बैग लेकर जा रहे थे। देवा-निगोहां मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर बैग छीन लिया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने वारदात के खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस व थाना कुर्सी की टीमों को लगाया था। डिजिटल डाटा व सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र केे सादभारी गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा उर्फ संदीप, सिंगहापुरवा मजरे बड़कापुरवा के रचित वर्मा व आकाश वर्मा को लिखना अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 71 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। घटना का मास्टर माइंड सुनील भी सेल्समैन है।