{"_id":"93966451677c5a4ee18265a83b59cb77","slug":"three-arrested-in-honour-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग में तीन बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग में तीन बंदी
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी अब्दुल हमीद ने शनिवार को बताया कि 10 जून को निबहा गांव निवासी निधि वर्मा की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि निधि की हत्या गला दबाकर की गई। पुलिस छानबीन में यह तथ्य सामने आया कि निधि के पिता अमर सिंह, मां विमला देवी व भाई दुर्गेश ने ही हत्या की।
पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया है कि निधि की हत्या के बाद अपराध छिपाने के लिए आरोपी उसे बड़ा गांव सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी के मुताबिक निधि का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसका खुलासा होने से आरोपियों को बदनामी की चिंता हो रही थी।
उन्होंने निधि को समझाया लेकिन वह नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। आरोपियों का कहना है कि निधि का प्रेमी उन्हीं की जाति का था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते निधि के घरवाले उसे पसंद नहीं करते थे। एसपी ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।