फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three arrest

विस्फोटक पदार्थ समेत पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश

Tue, 19 Oct 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
three arrest
बाराबंकी। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा है। इनके पास से पांच सौ ग्राम विस्फोटक पदार्थ, तमंचा, कारतूस व 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व कुर्सी पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी इबरार उर्फ बल्लू निवासी थाना मोहम्मदपुर खाला, कौशल कुमार निवासी थाना सफदरगंज व मंगल लोनिया निवासी थाना मोहम्मदपुरखाला को सोमवार सुबह नहर पटरी ग्राम जबरीखुर्द से गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से चोरी के मोबाइल व जेवरात, 50 ग्राम स्मैक, एक तमंचा कारतूस, 500 ग्राम विस्फोटक पदार्थ के साथ तीन हजार की नकदी, एक बाइक, नकब काटने वाले औजार बरामद किए गए। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में जिले में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ आदि जिले के विभिन्न इलाकों में रेकी कर चोरी करते हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed