{"_id":"658dce4bf1caf415b6084778","slug":"three-acres-of-panchmadas-kuti-land-found-will-be-confiscated-barabanki-news-c-315-1-brp1007-10595-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तीन एकड़ मिली पंचमदास कुटी की जमीन, होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तीन एकड़ मिली पंचमदास कुटी की जमीन, होगी कुर्क
Fri, 29 Dec 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के मोहल्ला दशहराबाग स्थित पंचमदास कुटी की जमीन की पैमाइश पूरी करा ली गई है। गाटा संख्या पर पंचमदास कुटी की तीन एकड़ जमीन मिली है। प्रशासन की ओर से जमीनों पर किए गए कब्जों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार करते हुए प्रशासन कब्जों पर कुर्की की कार्रवाई करेगा। साथ ही कुटी के महंत को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
अखिल भारतीय उदासीन संप्रदाय संगत चौक लखनऊ के सभापति महंत धर्मेंद्र दास ने डीएम से पंचमदास कुटी की जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने महंत की ओर से उपलब्ध कराए गए गाटा संख्या के आधार पर जमीनों की पैमाइश शुरू कराई। इस दौरान कुटी परिसर की पौने पांच बीघा जमीन निकली।
कुटी से कुछ दूरी पर सरदार पटेल महिला डिग्री कॉलेज के पीछे दीवार से सटी करीब एक बीघा व उसी के निकट तीन बीघा जमीन निकली है। प्रशासन की ओर से कराई गई पैमाइश में चार स्थानों पर कुटी की करीब तीन एकड़ जमीन मिली है। एसडीएम ने बताया कि सभी अवैध कब्जों को चिह्नित कर लिया गया है। इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।