{"_id":"e5fc022c240569bca6c6ea9da7462014","slug":"this-time-will-be-the-1169-pradhaan-and-14585-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार बनेंगे 1169 ग्राम प्रधान व 14585 सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार बनेंगे 1169 ग्राम प्रधान व 14585 सदस्य
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार भी अपनी तैयारियों में जुट गए थे। लेकिन शासन ने पहले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का चुनाव कराने का निर्णय लिया। शासन के इस निर्णय से दावेदारों को झटका लगा लेकिन फिर बताया गया कि प्रधान पद के चुनाव नवंबर और दिसंबर तक हर हाल में हो जाएंगे तो संभावित उम्मीदवार एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं और गांवों में बिसातें बिछाई जाने लगी हैं।
जिले में इस बार 1169 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव होंगे वहीं वार्ड सदस्यों की संख्या 14585 है। परिसीमन से पहले जिले में 1002 ग्राम पंचायतें और 12436 वार्ड सदस्य थे। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए। प्रधानी चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही गांवों में चुनावी बिसात बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दावेदार मतदाताओं की हर मांग को पूरी करने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। यदि गेहूं की बोआई करनी है तो खेत की जोताई बिना पैसे के ही की जा रही है।
यदि किसी के परिवार का कोई सदस्य बीमार है तो डॉक्टर को दिखाने से लेकर इलाज तक, जितना पैसा लग रहा है वह दावेदार लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कमोवेश यही स्थिति अधिकांश गांवों की है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अभी अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है।