Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   This is a hospital, not a picnic spot

Barabanki News: अस्पताल है कोई पिकनिक स्पॉट नहीं

Thu, 22 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 22 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
This is a hospital, not a picnic spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुर्सी (बाराबंकी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड्डूपुर में निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधिकारी को चिकित्सक व स्टॉफ बिना निर्धारित ड्रेस के मिला। अस्पताल में मौजूद डॉ. शिखा वर्मा व फार्मासिस्ट आशीष को सिविल ड्रेस में देखकर डीएम ने फटकार लगाई। कहा कि यह अस्पताल है, कोई पिकनिक स्पॉट नहीं। मरीजों व चिकित्साकर्मियों में फर्क महसूस होना चाहिए, इसीलिए ड्रेस की व्यवस्था है। डीएम ने ड्रेस न पहनने को गंभीर लापरवाही मानते हुए तीन कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश भी दिया।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को फतेहपुर तहसील क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी जगह की स्वास्थ्य सुविधाएं शासन की मंशा के विपरीत मिली। कहीं भी इलाज की बेहतर सुविधा नहीं मिलने से सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। जिन चार पीएचसी का निरीक्षण किया गया वह लखनऊ सीमावर्ती इलाके में स्थिति है, जहां पर स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहले निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में आपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बुधवार को सीएचसी घुंघटेर से संबद्ध कुर्सी, टिकैतगंज, बड्डूपुर व खिझना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। चारों पीएचसी पर प्रसव की कोई व्यवस्था नहीं मिली। डीएम ने यह सुविधा शुरू कराने का निर्देश सीएमओ डॉ. अवधेश यादव को दिया। पीएचसी पर सभी तरह की 22 जरूरी जांचे होने के सीएमओ के दावे की पोल भी निरीक्षण के दौरान खुल गई। मौजूद मरीजों ने डीएम को बताया कि पीएचसी पर कोई जांच नहीं होती है। कुर्सी पीएचसी में डीएम ने परिसर में खड़ी जर्जर एंबुलेंस को नीलाम कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिझना में जिलाधिकारी ने चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ व दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण एवं पंजीकरण काउन्टरों, इमरजेंसी वार्ड व सामान्य वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी इत्यादि का निरीक्षण कर मरीजों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। यहां भी उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ परिसर में छायादार पौधे रोपने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, बीडीओ आलोक कुमार,डाॅ. राजीव, सीएचसी अधीक्षक आरपी वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed