{"_id":"668b3403c510031c4b0f02a9","slug":"thieves-entered-babus-sealed-mansion-uprooted-wiring-case-registered-barabanki-news-c-315-1-brp1006-120156-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाबू की सील हवेली में घुसे चोर, वाॅयरिंग उखाड़ी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाबू की सील हवेली में घुसे चोर, वाॅयरिंग उखाड़ी, केस
Mon, 08 Jul 2024 06:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे केडी सिंह बाबू की सील हवेली की वाॅयरिंग चोरों ने उखाड़ डाली और उठा ले गए। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। रविवार को एसडीएम ने सीओ सिटी व कोतवाल संग मौके का जायजा लिया। मामले में केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। हवेली की सुरक्षा में स्थायी रूप से पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।
सिविल लाइंस इलाके में 35 हजार वर्ग फीट में केडी सिंह बाबू की हवेली है। हवेली के बंटवारे का मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद 18 साल तक चला। फिलहाल हवेली सील है और प्रशासन इसकी देखरेख कर रहा है। इसे स्मारक बनाने की तैयारी है। प्रशासनिक अधिकारी हवेली का रोज निरीक्षण करते है।
एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सील हवेली के एक छोटे दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर गए। जिस तरफ स्कूल चलता था, वहां घुसकर बिजली की वाॅयरिंग उखाड़ डाली। कुछ जलाने का प्रयास भी किया। मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। हवेली की सुरक्षा में स्थायी रूप से पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं।