{"_id":"67ba0e4310a0de6bd40fc260","slug":"there-will-be-strictness-in-stopping-electricity-theft-special-team-formed-barabanki-news-c-315-1-brp1005-133923-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली चोरी रोकने में होगी सख्ती, विशेष टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली चोरी रोकने में होगी सख्ती, विशेष टीम गठित
Sat, 22 Feb 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने डिविजन वाइज विशेष टीमें गठित की हैं। रामनगर, बाराबंकी, हैदरगढ़, रामसनेहीघाट व फतेहपुर डिवीजन में दो टीमें बनाई गई हैं। यह टीम सप्ताह में तीन दिन अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगी।
इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने हाई लाइन लॉस एरिया को चिन्हित किया है, जहां बिजली चोरी के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। इनमें शहर में पीरबटावन, बनवा के अलावा सिद्धौर, हैदरगढ़, निंदूरा, रामसनेहीघाट के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड देखा गया है। अब इन क्षेत्रों में गठित टीमें सघन जांच अभियान चला कर बिजली चोरी करने वालों की धरपकड़ करेगी। इस दौरान मीटर बाईपास व कटिया लगाकर चोरी करते पाए जाने पर जुर्माना के साथ कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता राजबाला ने बताया कि बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश जरूरी है। इसको लेकर सभी पांच डिवीजन में दो-दो टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। बाराबंकी डिवीजन में एक टीम बना दी गई है। एडीओ व जेई की अगुवाई में गठित टीम सप्ताह में तीन दिन अभियान चलाकर कार्रवाई तय करेगी।