फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There will be strictness in evacuating the acquired houses

Barabanki News: अधिग्रहित मकानों को खाली कराए जाने में होगी सख्ती

Sun, 04 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 04 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
There will be strictness in evacuating the acquired houses
रामनगर (बाराबंकी)। लोधेश्वर महादेवा प्रस्तावित कॉरिडोर के निर्माण के लिए अधिग्रहित दुकानों व मकानों को अब सख्ती के साथ खाली कराया जाएगा। ताकि जमीन खाली होने के बाद कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया शुरु की जा सके। संपत्तियों को खाली करने की मुनादी पहले ही कराई जा चुकी है, फिर भी अधिकांश लोगों ने चिह्नित संपत्तियों पर से अभी तक अपना कब्जा नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

कॉरिडोर निर्माण के लिए अब तक 157 लोगों से रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। फिलहाल 31 लोगों की भू संपत्तियों की रजिस्ट्री कराना बाकी है। शासन ने कॉरिडोर निर्माण के लिए जितनी जरूरत थी, उतनी जमीन पाने के लिए किसी तरह का कोई कानूनी पहलू नहीं छोड़ा है। जिन लोगों ने रजिस्ट्री नहीं की, या आपसी विवाद के चलते रजिस्ट्री नहीं कर रहे, उनकी जमीन भी अधिग्रहित की जा चुकी है। इसके लिए सक्षम न्यायालय के आदेशानुसार भू स्वामियों को निर्धारि मुआवजा राशि भी दी जाएगी। एसडीएम पवन कुमार का कहना है कि राजस्व टीम चिह्नित भू स्वामियों से संपर्क में है। मुनादी के बाद भी मकान व दुकानें खाली करने में टाल मटोल करने वालों से अब प्रशासन पूरी सख्ती से निपटेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed