फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was traffic jam when school was over, policemen were not seen

Barabanki News: स्कूल छूटा तो लगा जाम, नहीं दिखे पुलिसकर्मी

Sat, 13 Jul 2024 05:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
There was traffic jam when school was over, policemen were not seen
बाराबंकी शहर के आवास विकास मोहल्ले में सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने बच्चों की छुट्टी के दौरान
बाराबंकी। स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए स्कूलों का समय बदला गया। साथ ही यातायात विभाग द्वारा बरती गई चौकसी के चलते कई जगह तो जाम से राहत तो दिखी, लेकिन शुक्रवार को कई स्कूलों के पास ट्रैफिक पुलिस न होने से सड़क पर जाम लग रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

आवास विकास में सेंट्रल स्कूल के आसपास कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यहां जब स्कूल की छुट्टी हुई, तो जाम की स्थिति बन गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई बच्चे निकले तो अभिभावक वाहन लेकर स्कूल गेट के पास पहुंच गए। यहीं पर दो स्कूटी आपस में टकरा गई और दोनों महिलाएं गिर गईं। यातायात पुलिस के नहीं होने के कारण स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन

सड़क किनारे कार व बाइक, स्कूटी खड़े होने से लोग निकल नहीं पा रहे थे और जाम लग गया। यातायात निरीक्षक राम यतन यादव का कहना है कि योजना बनाई गई है। सेंट्रल एकेडमी समेत जहां भी जाम लगता है, छुट्टी के समय शनिवार से ही यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। स्कूल के आसपास वाहन नहीं खड़े होने दिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से अपील की जाएगी कि अपने वाहनों को एक किनारे कतार में खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed