फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was silence in the streets and offices due to the heat

Barabanki News: गर्मी से सड़कों व कार्यालयों में दिखा सन्नाटा

Sun, 02 Jun 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 02 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
There was silence in the streets and offices due to the heat
बाराबंकी। धूप की तपिश व उमस से हर कोई परेशान है। 44.5 डिग्री तक पहुंचे पारे ने हर किसी को परेशान करके रख दिया है। हालत यह है कि लोगों को न ही घर में चैन है, और न ही घर के बाहर। शनिवार को 45 डिग्री पारे के बीच जिले की प्रमुख बाजार के साथ ही बस स्टेशन, जिला अस्पताल बैंक व कार्यालयों में भी लोगों की मौजूदगी काफी कम दिखी। शनिवार को सुबह 9 बजे से ही लोग गर्मी में परेशान होने लगे थे। इससे 11 बजे के बाद ही शहर के प्रमुख बाजार छाया चौराहे पर सन्नाटा पसरा दिखा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह से सरकारी कार्यालयों पर भी सन्नाटा दिख रहा है। शनिवार की दोपहर तीन बजे जब ब्लॉक कार्यालय का जायजा लिया गया तो वहां पर सन्नाटा पसरा दिखा। यहां पर पूरे कार्यालय के कर्मचारी ही गायब दिखे। ब्लॉक परिसर में 12:35 पर कार्यालय का जायजा लिया गया तो बीडीओ निंदूरा संतोष कुमार पंचायत सचिव के साथ काम निपटाते दिखे। यहां पहुंचे फरियादियों पर भी गर्मी का असर नहीं दिखा। हालांकि, लघु सिंचाई व नलकूप के दफ्तर में लो वोल्टेज से पंखा रेंगता दिखा। स्वयं सहायता समूह कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी काम करते तो नजर आए, लेकिन, अक्सर गुलजार रहने वाले दफ्तर पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह से लोगों ने खुद को घरों के अंदर कैद कर लिया है। शनिवार को ज़ैदपुर कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिन में डेढ़ बजे के करीब सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी दुकानदार खाली बैठे दिखे। कूलर की अधिक मांग होने के कारण तीन हजार रुपये तक कूलर महंगा बिक रहा है। जबकि, एक हजार रुपया पंखा महंगा मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि कंपनी से ही मंहगा आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed