{"_id":"5f9083dc8ebc3e9b8409ef54","slug":"there-is-no-visible-protection-from-kovid-in-the-market-barabanki-news-lko546472893","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में नहीं दिख रहा कोविड से बचाव का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में नहीं दिख रहा कोविड से बचाव का इंतजाम
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन खत्म हो गया है पर वायरस नहीं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ये शब्द सचेत तो करते हैं लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार में इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। कुछ दुकानों व शापिंग मॉल्स में थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन किया जा रहा है लेकिन कई दुकानों में सिर्फ औपचारिकता के नाम पर सैनिटाइजर रखा है। इससे इतर बाजार में खरीददारी को आए लोग ज्यादा बेफिक्र दिखते हैं। बुधवार को ज्यादातर लोग बिना मास्क लगाए दिखाई पड़े।
बुुधवार को लोग बिना मास्क के खरीददारी करते दिखाई दिए। ऑटो से सफर कर रहे लोग हों या फिर बाजार में खरीददारी करने आए लोग, ज्यादातर लोग बिना मास्क लगाए ही दिखे। जो लगाए भी थे, उन्होंने मास्क को नाक के नीचे कर रखा था। बाजार में तकरीबन 80 फीसदी लोग बिना मास्क घूमते दिखे।
शापिंग मॉल्स व बड़ी दुकानों में थर्मल स्क्रीनिंग व हाथ सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है लेकिन छोटी व मध्यम स्तर की दुकानों पर औपचारिकता के नाम पर सिर्फ सैनिटाइजर रखा रहता है, याद आया तो खरीदार के हाथ सैनिटाइज करा दिये नहीं तो कोई बात नहीं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पटेल तिराहा, छाया चौराहा, नाका चौराहा, धनोखर चौराहा पर एनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लाउडस्पीकर के जरिये मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का लगातार संदेश दिया जा रहा है। इसके बावजूद लोग प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।