फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There is no arrangement to stop the speed, 30 lives are being lost every month

Barabanki News: रफ्तार रोकने के नहीं इंतजाम, हर माह जा रही 30 जान

Fri, 24 Feb 2023 05:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Feb 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
There is no arrangement to stop the speed, 30 lives are being lost every month
करीब छह लाख वाहनों वाले जिले की गति मापने का एक यंत्र तक नहीं
विज्ञापन

-श्याम यादव
बाराबंकी। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर रोजाना एक व्यक्ति की जान जा रही है। हर माह 30 से अधिक मौतें हो रही हैं। लेकिन जिले से गुजरे चार हाइवे व आधा दर्जन से अधिक प्रमुख मार्गों पर रफ्तार को मापने के लिए एक यंत्र तक नहीं है। हालात इतने बदतर हैं कि दो चार जगहों पर गति सीमा के बोर्ड लगाकर इतिश्री कर ली गई है। अधिकारी भी सब जानते हैं और इसकी चर्चा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में होती है मगर होता कुछ नहीं।

जिले से चार हाइवे गुजरे हैं। इनमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे, लखनऊ-अयोध्या हाइवे व बाराबंकी-बहराइच हाइवे शामिल हैं। जबकि हैदरगढ़-बाराबंकी, रामसनेहीघाट-हैदरगढ़, बाराबंकी-देवा-फतेहपुर मार्ग जैसे आधा दर्जन से अधिक स्टेट व जिला मार्ग हैं। 24 घंटे में करीब डेढ़ लाख वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

रोजाना तेज गति के कारण छोटे बड़े मिलाकर औसतन तीन से चार हादसे होते हैं और एक जान जाती है। परिवहन विभाग भी मानता है कि 65 फीसदी हादसे तेज रप्तार के कारण होते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आज तक रफ्तार पर अंकुश लगाने के इंतजाम जिले में नहीं हुए। परिवहन विभाग के पास एक यंत्र तक नहीं है तो पुलिस विभाग केवल चालान करने तक सीमित है। यही हाल एनएचएआई का है। सफेदाबाद से लेकर रामसनेहीघाट तक कई जगहों पर गति सीमा वाले बोर्ड लगाकर कोरम पूरा कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
वाहनों की रफ्तार इंटरसेप्टर में लगी मशीन से मापी जाती है। जिले में इंटरसेप्टर वाहन नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए वाहन चालक लिंक मार्गों से लेकर हाईवे पर मनमानी गति से वाहन दौड़ाते हैं।
-अंकिता शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed