फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There are no signs of slavery in the new Parliament House: Ravi Kishan

नए संसद भवन में नहीं हैं गुलामी के चिह्न : रवि किशन

Sun, 28 May 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
There are no signs of slavery in the new Parliament House: Ravi Kishan
बाराबंकी। गोरखपुर के भाजपा सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन ने कहा है कि नया संसद भवन भारतीय कारीगरों व आर्किटेक्टों ने बनाया है। यह भारत की जनता के टैक्स के पैसे से बनाया गया है। अंग्रेजों की गुलाली के चिह्न से हम लोग दूर जा रहे हैं। नए संसद भवन में अंग्रेजों की गुलामी के चिह्न नहीं हैं।
विज्ञापन



रवि किशन शनिवार को लखनऊ से गोरखपुर जाने के दौरान हाईवे पर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सांसद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रवि किशन ने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है। सब लोग इसके लोकार्पण के साक्षी बनें नहीं तो आने वाली पीढ़ी को आप लोग क्या बताएंगे।
विज्ञापन



सांसद ने कहा कि गांधी परिवार ने देश में कई जगहों का लोकार्पण किया। उस समय देश के राष्ट्रपति को नींद से उठाकर इमरजेंसी के कागज पर साइन करवाए गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से विरोध करना उनके आचरण को गलत बताता है। दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में 80 सीटें जीतेगी। 350 सीटों के साथ नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश की बागडोर संभालेंगे। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह चंदेल, शरद राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed