{"_id":"668c881cd2994761db002c14","slug":"there-are-no-electricity-arrangements-in-the-flood-affected-area-barabanki-news-c-315-1-brp1005-120174-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नहीं हैं बिजली के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नहीं हैं बिजली के इंतजाम
Tue, 09 Jul 2024 06:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र सिरौलीगौसपुर में बाढ़ प्रभावित गांव जलमग्न होने के कगार पर हैं। इन गांव के लोग पलायन कर अलीनगर, रानीमाऊ तटबंध पर अपना आशियाना बनाते है। इसे लेकर करीब एक वर्ष पहले डीएम ने तटबंध पर शरण लेने वालों के लिए बिजली की व्यवस्था कराई थी। मगर पिछले वर्ष तटबंध पर शरण लेने की पीड़ितों को नौबत नहीं आई थी।
उसके बाद तटबंध पर बिजली के तार टूट गए और ट्रांसफार्मर फुंक गया। अब झूलते बिजली के तार बाढ़ पीड़ितों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। बिजली मिलना तो दूर इन झूलते तारों के बगल से निकलना भी मुश्किल है।
अलीनगर रानीमाऊ तटबंध पर सनावा से तेलवारी गांव तक करीब चार किलोमीटर रामसनेहीघाट डिवीजन से बिजली आपूर्ति होती है। बाढ़ आने का अलर्ट जारी हो गया है मगर अभी तक तटबंध की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है।
विज्ञापन
एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि टीम लगाकर जल्द पूरी लाइन दुरुस्त की जाएंगी। एक्सईन दिलीप यादव का कहना है कि बाढ़ आने पर हेतमापुर में अस्थायी बिजली आपूर्ति की जाती है। केबल आदि मंगा लिे गए हैं। तैयारी पूरी है, जैसे ही आदेश आएगा, लाइन बिछाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।