फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft in two shops

ज्वैलर्स व किराना की दुकान से चोरी

Sun, 31 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
theft in two shops
बेलहरा (बाराबंकी) ज्वैलर्स व किराने की दुकान में शटर तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी के करीब हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े किए हैं। मेन मार्केट में चोरी की घटना से व्यापारी व दुकानदार सहमे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की।
विज्ञापन

घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की है। यहां छेदा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर अजय सोनी की निरंकार ज्वैलर्स व दुर्गेश की किराना की दुकान है। हमेशा की तरह रात में दुकानें बंद कर दुकानदार अपने घर चले गए। उसके बाद रात में चोरों ने दोनों दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब ढाई लाख का माल पार किया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह चोरी होने की सूचना पर दुकानदार पहुंचे तो अजय की ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व दुर्गेश की किराने की दुकान से 30 हजार रुपये की नकदी व करीब 70 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास मेन मार्केट में हुई चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। चौकी पुलिस से मामले की जानकारी कर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed