{"_id":"5ff8aad78ebc3e32d3443f2f","slug":"theft-in-house-barabanki-news-lko5588747131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरहवीं में शामिल होने गए युवक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवीं में शामिल होने गए युवक के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
बाराबंकी। चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए युवक के घर से चोर लाखों का सामान उठा ले गए। अंतिम संस्कार से वापस आए युवक को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस औपचारिकता निभाकर वापस लौट आई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लखपेडाबाग मौजूद सतगुरू नगर निवासी अनिल कश्यप कैटर्स का कार्य करता है। 30 दिसंबर को भिटरिया में रहने वाले उसके चाचा का देहांत हो गया था। वृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। शुक्रवार की सुबह घर में चोरी होने की सूचना उसे आसपास के लोगों द्वारा दी गई।
पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखे करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार रुपया नकद आदि उठा ले गए। उसने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने फोटो खींचा वीडियो बनाया और वापस चले। लेकिन रिपोर्ट देर शाम तक दर्ज नहीं की गई थी। (संवाद)