फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft

घर व दुकान से गहने, नकदी व मेंथा ऑयल चोरी

Wed, 15 Jun 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
theft
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार चोरों ने जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में घर व दुकान में चोरी की घटनाओं केे अंजाम देकर गहने, नकदी, मेंथा ऑयल समेत लाखों का कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पहली घटना थाना क्षेत्र के गदईपुर गांव निवासी शमीम के घर हुई। इसमें छप्परनुमा घर में घुसे चोर बक्से में रखी तीन हजार रुपये की नकदी, करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर आदि सामान चोरी कर ले गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर शमीम की पत्नी अफसर जहां ने जहांगीराबाद पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी वारदात क्षेत्र के अल्लीपुर मजरे हडियाकोल निवासी राजीव कुमार की दुकान में हुई। राजीव की अल्लीपुर चौराहे पर दुकान है। सोमवार को वह घर से मेंथा ऑयल बेचने के लिए अपनी दुकान पर लाया था। मगर, व्यापारी के न आने पर तेल दुकान पर रखकर घर चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह राजीव दुकान पहुंच तो उसे पीछे की दीवार में नकब लगे होने की जानकारी हुई। इस पर उसने दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर रखा मेंथा ऑयल गायब था। इस पर उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं की तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। संवाद
डॉक्टर के सरकारी आवास में चोरी
ज़ैदपुर। सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर के आवास में चोरी हो गई। चोरों ने किचन में रखे अंडे व पूड़ी बनाकर खाई। उसके बाद कमरे में रखी नकदी, पंखे व गैस सिलेंडर चूल्हा आदि सामान उठा ले गए। वापस लौटने पर चिकित्सक को जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर दी। घटना जैदपुर स्थित सीएचसी के सरकारी आवास की है।
यहां पर डॉ. हेमंत कुमार फिजीशियन के पद पर तैनात हैं। वह सीएचसी पर ही सरकारी आवास में रहते हैं। शनिवार की ड्यूटी के बाद वह लखनऊ घर चले गए थे। सोमवार को ड्यूटी पर आए डॉक्टर शाम को रुकने के लिए अपने आवास गए तो वहां का दृश्य देखकर हक्का-बक्का रह गए। यहां पर चोरों ने फ्रिज से अंडे व पूड़ी किचन में बनाकर खाया था।

उसके बाद चोर कमरे में रखी तीन हजार की नकदी, दो पंखे, जूसर मशीन, गैस चूल्हा आदि सामान चोरी कर ले गए। कमरे के हालात बता रहे थे कि यहां पर चोर काफी समय तक रुके। मगर इसकी भनक अस्पताल परिसर में किसी को नहीं लग पाई। इस बात की शिकायत डॉ. हेमंत ने जैदपुर थाने में की है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed