फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft

वकील के घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Fri, 01 Apr 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
theft
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के वैदनखेड़ा मजरे रौनी गांव में एक अधिवक्ता के घर में घुसे चोर लाखों के सोने-चांदी के गहने व एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पूरी रात चोर घर में चोर वारदात करते रहे मगर, सोए परिवारीजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह दरवाजे, अलमारी व बक्सों के टूटे ताले व बिखरा सामान देख वे परेशान हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने लाखों की चोरी के मामले में भी डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम को बुलाने की जरूरत नहीं समझी। चोरी की इस बड़ी वारदात को कम करने के लिए दिनभर तहरीर बदलवाने के खेल में देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

वैदनखेड़ा मजरे रौनी गांव के निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पांडेय के मकान में बुधवार रात घुसे चोरों ने दो मंजिल के कमरों के दरवाजे तोड़कर एक-एक कमरे को खंगाला। चार अलमारी, दीवान व बक्से के ताले तोड़कर पत्नी, बहू व चाची समेत चार महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पूरा परिवार घर में सोता रहा मगर, उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह घर में टूटे पड़े ताले व बिखरे पड़े सामान से घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना देने पर पुलिस जांच करने पहुंची। मगर, पीड़ित की तहरीर बदलवाने में जुटी पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम तक को बुलाने की जरूरत नहीं समझी। इसके चलते देर शाम तक केस दर्ज नहीं हो सका। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस ने तीन बार तहरीर बदलवाई। पहले जेवर व नकदी की मात्रा कम करने को कहा।

दोबारा गहनों को पूरा डिटेल दर्शाने को कहा। इसके बाद संतुष्ट न होने पर दोनों की कीमत लिखकर लाने की बात कही। इस बाबत सीओ डा. बीनू सिंह ने बताया कि अधिवक्ता को चोरी गए सामान की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके मिलने के बाद केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed