फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft

पिता व पुत्र के घर चोरों ने लगाई नकब, नकदी व जेवर चोरी

Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
theft
सूरतगंज (बाराबंकी)। शातिर चोरों ने मंगलवार की रात पिता व पुत्र दोनों के घरों में नकब लगा दी। पिता के घर पर किसी के न होने पर चोर करीब एक लाख का माल चोरी कर ले गए। जबकि बेटे के घर में चोरी का प्रयास असफल रहा। यह घटना मोहम्मदपुर खाला थाने के सूरतगंज चौकी क्षेत्र के मौसंडी गांव का है।
विज्ञापन

यहां के निवासी भजन प्रजापति परिवार समेत बड़े बेटे चेतराम के घर मंगलवार को सोए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने भजन के घर नकब लगा थी। यहां पर अंदर घुसे चोरों के हाथ 10 हजार रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण, तांबे व पीतल के वर्तन ही हाथ लगे। इस पर चोरों ने बेटे चेतराम के घर में भी सेंध लगा दी। मगर, यहां चोरी करने में असफल रहे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह भजन अपने घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद होने पर हैरान हो गया। परिवार के सदस्य किसी तरह अंदर पहुंचे तो घर में बिखरा पड़ा सामान व बक्से के टूटे ताले देख परेशान हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मगर, देर शाम तक पुलिस मौके की जांच करने नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed