{"_id":"6244aae24d5c904f497b0c6b","slug":"theft-barabanki-news-lko6238849121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता व पुत्र के घर चोरों ने लगाई नकब, नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता व पुत्र के घर चोरों ने लगाई नकब, नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज (बाराबंकी)। शातिर चोरों ने मंगलवार की रात पिता व पुत्र दोनों के घरों में नकब लगा दी। पिता के घर पर किसी के न होने पर चोर करीब एक लाख का माल चोरी कर ले गए। जबकि बेटे के घर में चोरी का प्रयास असफल रहा। यह घटना मोहम्मदपुर खाला थाने के सूरतगंज चौकी क्षेत्र के मौसंडी गांव का है।
यहां के निवासी भजन प्रजापति परिवार समेत बड़े बेटे चेतराम के घर मंगलवार को सोए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने भजन के घर नकब लगा थी। यहां पर अंदर घुसे चोरों के हाथ 10 हजार रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण, तांबे व पीतल के वर्तन ही हाथ लगे। इस पर चोरों ने बेटे चेतराम के घर में भी सेंध लगा दी। मगर, यहां चोरी करने में असफल रहे।
बुधवार की सुबह भजन अपने घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद होने पर हैरान हो गया। परिवार के सदस्य किसी तरह अंदर पहुंचे तो घर में बिखरा पड़ा सामान व बक्से के टूटे ताले देख परेशान हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मगर, देर शाम तक पुलिस मौके की जांच करने नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)