फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The whole day was spent taking medicine and the test could not be done.

Barabanki News: दवा लेने में बीत गया पूरा दिन नहीं हो सकी जांच

Tue, 14 Apr 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The whole day was spent taking medicine and the test could not be done.
बाराबंकी। जिला अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों को इलाज के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इलाज कराने में पूरा दिन बीत जा रहा है। इसके बाद भी मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1532 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार के 421, बदन दर्द के 210, पेट दर्द के 207, हड्डी रोग के 312, त्वचा रोग के 417 मरीज देखे गए। इलाज के लिए रामेश्वर, हैदर अली, जयचंद, गिरधारी ने बताया कि सुबह नौ बजे हम लोग परचा बनवाने के लिए लाइन में लग गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि परचा बनवाने में हम लोगों को डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन

इसके बाद जब डॉक्टर को दिखाने पहुंच तो करीब दो घंटे बाद नंबर आया। करीब एक घंटे लाइन में लगने के बाद दवा मिल सकी। इस तरह से दवा लेने में ही पूरा दिन बीत गया। जब जांच कराने पहुंचे तो बताया गया कि अब अगले दिन आना आज समय निकल गया है। एक्सरे कराने के लिए भी लोगों की लाइन लगी हुई थी। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो इसका पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed