{"_id":"658c7dc7a1cec92c630fa3d8","slug":"the-team-searched-the-records-on-the-orders-of-lokayukta-barabanki-news-c-315-1-brp1005-10521-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लोकायुक्त के आदेश पर टीम ने खंगाले अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लोकायुक्त के आदेश पर टीम ने खंगाले अभिलेख
Thu, 28 Dec 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। आदर्श नगर पंचायत देवा के तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की लोकायुक्त से शिकायत पर बुधवार को एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में कई विभागों के अधिकारियों की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर घंटों अभिलेख खंगाले। इसी दौरान टीम ने भ्रष्टाचार की शिकायत वाले कार्यों का निरीक्षण किया तथा उनके मूल्यांकन के लिए टीम को निर्देश दिए। लोकायुक्त की टीम ने अभिलेखों की जांच कर सुबूत जुटाए।
आदर्श नगर पंचायत देवा में पूर्व अध्यक्ष साहब आलम वारसी व तत्कालीन अधिशासी अधिकारी जियाउल हक के कार्यकाल में करीब तीन करोड़ की लागत से सोलर प्लांट, आदर्श नगर योजना की धनराशि से रैन बसेरे का निर्माण, दुकान, बरातघर व किचन निर्माण में बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार के साथ ही सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की शिकायत लोकायुक्त के यहां की गई थी। बुधवार को एडीएम न्यायिक इंद्रसेन, तहसीलदार नवाबगंज योगेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत देवा रमाशंकर पाल, अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी जल निगम व अन्य अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले वहां पर इन कार्यों से संबंधित अभिलेखों को कब्जे में लिया। जांच के बाद एडीएम न्यायिक इंद्रसेन के नेतृत्व में टीम ने सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीएम ने टीम को दस्तावेजों की सघन जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिए।
इस दौरान जांच टीम ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से तमाम अभिलेख मांगे। शासन के निर्देशों के मुताबिक खरीदे व लगवाए गए उपकरण व निर्माण कार्यों के मूल्यांकन की कार्रवाई को शुरू कराया। चार माह पूर्व 24 अगस्त को भी एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में लोकायुक्त की टीम ने इस मामले की जांच नगर पंचायत कार्यालय में आकर की थी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो लोकायुक्त की इस जांच में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अब सरकारी धन के दुरुपयोग के मूल्यांकन की जांच अंतिम चरण में चल रही है। सूत्र बताते हैं कि मूल्यांकन के बाद तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के ऊपर मुकदमा दर्ज रिकवरी की कार्रवाई शुरू कराई जा सकती है।