{"_id":"128919a3d613a534414e4a8c5d2fdc8c","slug":"the-society-lucknow-hockey-team-became-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू हॉकी सोसायटी लखनऊ की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू हॉकी सोसायटी लखनऊ की टीम बनी चैंपियन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही प्रदेशस्तरीय नसीर उर रहमान किदवई सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को खेला गया। इसमें बाबू हॉकी सोसायटी लखनऊ की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी करमपुर की टीम को हराकर चैंपियन खिताब पर कब्जा किया। खेल मंत्री फरीद महफूज किदवई ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट का फाइनल बाबू हॉकी सोसायटी लखनऊ व करमपुर एकेडमी के बीच खेला गया। मैच के पहले 16वें मिनट में करमपुर टीम के मनोज यादव ने पहला गोल किया। मैच के 30वें मिनट में लखनऊ टीम के शाहरुख अली ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच बराबरी पर छूटा। जिस पर पेनाल्टी स्ट्रोक से मैच का निर्णय हुआ। इसमें लखनऊ टीम ने 4-3 करमपुर टीम को हरा कर मैच जीत लिया।
तीसरे स्थान के लिए गाजीपुर स्टेडियम की टीम ने विवेक हॉकी एकेडमी को हराया। राज्य खेल मंत्री फरीद महफूज किदवई ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हॉकी एसोसिएसशन के अध्यक्ष रिजवान उर रहमान किदवई, इमरान किदवई, मजहर अजीज खान, सरताज चौधरी आदि मौजूद रहे।