फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The secretary arrived with the police but the Panchayat Bhawan was not vacated

Barabanki News: पुलिस के साथ पहुंचीं सचिव खाली नहीं हुआ पंचायत भवन

Fri, 29 Aug 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 29 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The secretary arrived with the police but the Panchayat Bhawan was not vacated
दरियाबाद के सरायरज्जन गांव में पंचायत भवन को खाली कराने के लिए पुलिस लेकर पहुंची पंचायत सचिव
कोटवाधाम। दरियाबाद ब्लॉक के सराय रज्जन गांव स्थित पंचायत भवन और उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन में गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। 26 अगस्त को अमर उजाला में इस संबंध में खबर भी प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान लेकर बीडीओ मोनिका पाठक ने लिया।
विज्ञापन

उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार ग्राम पंचायत सचिव आस्था सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचीं, लेकिन अतिक्रमणकरियों ने पंचायत भवन खाली करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पंचायत भवन के बरामदे में बंधे मवेशी तो खोल लिए, लेकिन अंदर रखा भूसा, कंडा आदि सामान नहीं हटाया गया। ट्रैक्टर भी परिसर में खड़ा रहा। हटाने की चेतावनी देकर सचिव व पुलिसकर्मी लौट गए। इस संबंध में बीडीओ मोनिका पाठक ने कहा कि पंचायत भवन को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने गांव जाकर संबंधित लोगों से भवन खाली करने के लिए सचेत किया है। स्वयं कब्जा नहीं हटाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed