{"_id":"578a740e4f1c1ba94013d972","slug":"the-second-day-was-battered-housla","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन ही पस्त हो गई ‘हौसला’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन ही पस्त हो गई ‘हौसला’
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
अपर आयुक्त फैजाबाद ने किया लोहिया गांव का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा ब्लॉक के समग्र लोहिया ग्राम जिंसी खनवार का शनिवार को अपर आयुक्त फैजाबाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर हौसला पोषण योजना की शुरुआत नहीं होने पर अपर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए योजना को तत्काल चालू कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने लोहिया आवासों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकास खंड देवा के समग्र लोहिया ग्राम जिंसी खनवार का निरीक्षण करने पहुंचे अपर आयुक्त प्रशासन छोटेलाल ने गांव में सीसी रोड, नाली, खड़ंजा, लोहिया आवास का निरीक्षण किया।
इस दौरान गांव में एक प्राइवेट भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कराने संबंधी विभागीय अधिकारियों से ली। एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश में लागू की गई गर्भवती व नौनिहाल बच्चों को पौष्टिक आहार देने वाली हौसला पोषण योजना का क्रियांवयन न होने की जानकारी पर वह भड़क उठे।
विज्ञापन
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए इस योजना को शासन की मंशा के अनुरूप शुरू कराने के निर्देश दिए। गांव में चौपाल मेें उन्होंने ग्रामीणों से पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, वरासत, शौचालय आदि की बिंदुवार जानकारी ली।
गांव में व्याप्त गंदगी पर भी अपर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. घनश्याम त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी पुनीत वर्मा, हरिकिशोर श्रीवास्तव, महमूद अंसारी, अवर अभियंता दशरथराम, प्रधान विजय यादव आदि मौजूद रहे।