{"_id":"57c325f74f1c1bf638d5076a","slug":"the-roof-of-the-house-collapsed-killing-old-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत ढही, वृद्धा की थमीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत ढही, वृद्धा की थमीं सांसें
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मकान की छत ढही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कच्चे मकान की छत गिरने से उसके नीचे सो रही वृद्धा मलबे में दब गई। परिवारीजन जब तक मलबा हटाकर उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया है। वहीं जानकारी पर तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्षति का आंकलन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही है।
मसौली थाना क्षेत्र के सआदतगंज कस्बे में पचासा मोहल्ले के रहने वाले जुबेर के कच्चे मकान के एक हिस्से की छत रविवार की सुबह अचानक भरभराकर गिर पड़ी। छत गिरने से उसके नीचे सो रही जुबेर की पत्नी हशमतुल्निशा (60) मलबे में दब गई।
आस-पास के लोगों व परिवारीजनों को जब इस बात का पता लगा और आननफानन मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला तब उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनोें ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
वृद्धा की मौत के बाद परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की जानकारी पर सिरौलीगौसपुर तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि परिवारीजनोें ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिससे पुलिस ने पीएम नहीं कराया है।
सआदतगंज कस्बे के पचासा मोहल्ले में छत गिरने से एक वृद्धा की मौत की जानकारी मिली थी। जिस पर तहसील प्रशासन से जांच के लिए एक टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार को जो संभव होगी वह मदद भी दिलाई जाएगी। -लवकुमार, एसडीएम सिरौलीगौसपुर