{"_id":"688fbfd70d3eecd57008e57f","slug":"the-robbery-of-rs-137-lakh-turned-out-to-be-false-barabanki-news-c-315-1-brp1006-145108-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झूठी निकली 1.37 लाख की लूट की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झूठी निकली 1.37 लाख की लूट की घटना
Mon, 04 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर क्षेत्र में रामनगर रोड पर शनिवार रात एक आलू व्यवसायी ने छह बदमाशों द्वारा 1.37 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देने सूचना देकर हड़कंप मचा दिया था। केस दर्ज सीओ ने रात में मामले की गहनता से जांच की तो घटना फर्जी निकली। पता चला कि व्यवसायी ने कर्ज से बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। अब उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।
पुलिस के अनुसार, रामनगर के खालिसपुर निवासी काश्तकार धर्मेंद्र वर्मा आलू की खरीद-बिक्री का काम करता है। शनिवार को धर्मेंद्र व्यवसाय के सिलसिले में सिहाली के पास माधवगंज कोल्ड स्टोरेज आया था। रात करीब 10 बजे उन्होंने 112 नंबर पर सूचना देकर बताया था कि कोल्ड स्टोरेज से लौटते वक्त फतेहपुर सुढियामऊ के बीच खदरा मोड़ पर पहले से छह बदमाशों ने उन्हें रोक कर मारपीट की। तलाशी लेकर उनके कब्जे से 1.37 लाख रुपये लूट लिए। बाद में उनकी बाइक की चाबी और मोबाइल लेकर बदमाश भाग गए।
कुछ ही देर में सीओ जगतराम कन्नौजिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। धर्मेंद्र को साथ लेकर पुलिस ने लुटेरों की तलाश में काफी हाथ-पैर मारे। घटनास्थल के आसपास रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि इस दौरान कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों से पूछताछ हुई तो पता चला कि धर्मेंद्र आलू खरीद के सात लाख से अधिक का भुगतान नहीं कर पा रहा था। उसने दो दिनों में एक से डेढ़ लाख रुपये जमा करने का वादा किया था।
विज्ञापन
पूछताछ में खुद को घिरता देख धर्मेंद्र ने लिखित तौर पर स्वीकार किया कि लूट की कोई घटना नही हुई है। उसने मोबाइल के कहीं खो जाने की बात कही। गलत सूचना के लिए उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।