{"_id":"6a5e84a29253a0a02e01aed0","slug":"the-road-from-the-highway-to-mahadeva-will-be-widened-to-four-lanes-barabanki-news-c-315-1-brp1006-174779-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे से महादेवा तक फोरलेन होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे से महादेवा तक फोरलेन होगी सड़क
Tue, 21 Jul 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। महादेवा कॉरिडोर का मॉडल देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना में कई अहम बदलाव करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों पर अमल भी शुरू हो गया है। हाईवे से महादेवा तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। साथ ही प्रवेश द्वार और भव्य बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि महादेवा धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भविष्य में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए पूरी योजना को श्रद्धालु-केंद्रित बनाया जाए। सीएम ने मंच से बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। बाराबंकी-बहराइच हाईवे से महादेवा धाम तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सड़क पर स्थित महादेवा धाम के प्रवेश द्वार को और अधिक भव्य व विशाल बनाने का निर्देश भी दिया। उनका कहना था कि मंदिर का प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं को पहली ही नजर में धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव का एहसास कराए। कॉरिडोर के भीतर प्रस्तावित 20 शौचालयों की लोकेशन बदलने का भी निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें परिसर से बाहर बनाया जाया और होल्डिंग एरिया बढ़ाया जाए। होल्डिंग एरिया का दायरा बढने से पर्व और मेलों के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से रोका और आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद संबंधित विभागों ने संशोधित डिजाइन और निर्माण योजना पर काम शुरू कर दिया है। डीएम ईशान प्रताप सिंह कि इन बदलावों से महादेवा कॉरिडोर अधिक सुविधाजनक बनेगा। प्रस्ताव बनाकर जल्द प्रस्तुत किया जाएगा।