फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The rain was pleasant weather

रिमझिम बारिश से गुलाबी हुआ मौसम

Fri, 23 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 23 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The rain was pleasant weather
रिमझिम बारिश से गुलाबी हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। दोपहर में निकली धूप से कुछ उमस रही लेकिन शाम को बह रही हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस व आर्र्दता अधिकतम 94 फीसद दर्ज की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार भोर से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। जिससे लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर में धूप निकलने के बाद उमस बढ़ी।
विज्ञापन


जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा बहने के साथ मौसम एक बार फिर से सुहावना हो गया। शाम को भी हल्की ठंडी हवा बहने से लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को तापमान अधिकतम 32 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 94 व न्यूनतम 62 फीसद दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पूर्व हवाओं के बहने से मौसम में बदलाव हुआ है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की आंशिक संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed