फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The queue for urea at committees is not decreasing

Barabanki News: नहीं कम हो रही समितियों पर यूरिया के लिए कतार

Fri, 08 Aug 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The queue for urea at committees is not decreasing
बाराबंकी। धान की फसल में छिड़काव के लिए यूरिया की जरूरत है। निजी दुकानों पर यूरिया के साथ जिंक खरीदने के दबाव के कारण किसानों को मजबूरी में समितियों के बाहर यूरिया लेने के लिए सुबह से कतार में लगना पड़ रहा है। सुबह छह बजे से ही समितियों पर यूरिया के लिए लंबी लाइन लग जाती है। कई जगह यूरिया से पहले उसे पाने के लिए टोकन प्राप्त करने को लेकर हो रही धक्का-मुक्की के कारण मारपीट तक की नौबत आ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रशासन को समितियों पर पुलिस तैनात कर यूरिया का वितरण कराना पड़ रहा है। हालांकि जिला कृषि अधिकारी का दावा है कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। जिला मुख्यालय पर नवीन मंडी स्थल में संचालित किसान सेवा केंद्र पर सुबह से ही यूरिया लेने वाले किसानों की लाइन लगना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
बृहस्पतिवार सुबह साधन सहकारी समिति भवानीपुर ददरौली में खाद पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में किसान सुबह पांच बजे से समिति के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे तक करीब पांच सौ लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देख सचिव ने खाद बांटने से पहले पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने पहुंचकर किसानों को कतार में लगवा कर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला रायगंज गांव के रहने वाले किसान गुड्डू ने बताया कि सुबह सात बजे ही आ गए। लेकिन काउंटर तक पहुंचा तो बताया खाद खत्म हो गई। दरवेशपुर गांव की रहने वाली पराना देवी ने बताया कि यूरिया के लिए वह समिति पर सुबह पांच बजे ही आ गई थी। लेकिन भीड़ में पीछे रह गई। जब काउंटर पर पहुंची तो खाद समाप्त होने की बात कही गई।

समिति के सचिव रामबाबू प्रजापति ने बताया कि 500 बोरी यूरिया मिली थी। खतौनी और आधार कार्ड लेने के बाद 200 लोगों को टोकन के बाद खाद वितरित की गई है। 50 बोरी यूरिया स्टाॅक में रखने के निर्देश हैं। इसी तरह साधन सहकारी समिति विशुनपुर त्रिलोकपुर, कोटवाधाम, रामसनेहीघाट, त्रिवेदीगंज समेत अन्य क्षेत्रों में भी यूरिया के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed